जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए आवेदन तिथि 31 अगस्त, 2023

rakesh nandan

26/08/2023

जवाहर नवोदय विद्यालय किन्नौर की प्राचार्या शशि कांता कुमारी ने आज यहां बताया कि जिला में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 तक कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आॅनलाईन आवेदन करने के लिए सभी पात्र अभ्यर्थी स्वयं, लोकमित्र केंद्र या अन्य किसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय की वैबसाईट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration लिंक के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस विद्यालय में आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय से दूरभाष नम्बर 01786-222232 या व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment