बरसात के बाद जल जनित रोगों की संभावनाओं को देखते हुए जल शक्ति महकमा पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सिरमौर जिला में जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों को सभी जल भंडारण टैंकों की साफ सफाई की निर्देश दिए है।

जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने कहा कि बरसात के बाद जल जनित और रोगों की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसे देखते हुए जल शक्ति महकमें ने जिला में कर्मचारियों को सभी जल भंडारण टैंको की साफ सफाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से भी विभाग द्वारा सहयोग की अपील की जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दी है कि जल स्रोतों के समय-समय पर सैंपल भी लिए जाएं और इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत करवाया जाए।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि सभी जल भंडारण टैंको की क्लोरिनेशन भी की जाएगी ताकि किसी भी तरीके से जल जनित रोगों के फैलने की संभावना न रहे उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि सिरमौर जिला में सभी पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है और अब सिंचाई योजनाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

जल शक्ति विभाग की अधीक्षण अभियंता ने यह भी जानकारी दी की सिरमौर जिला में हाल में हुई भारी बारिश के कारण जल शक्ति महकमें को करीब 1 करोड़ 60 लख रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment