जंगल की आग से जला पंप हाउस, हमीरपुर में एक-दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

rakesh nandan

29/05/2024

हमीरपुर 28 मई। जलशक्ति विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हीरानगर के पास जंगल में लगी आग के कारण जल शक्ति विभाग को भी काफी नुक्सान हुआ है और विभाग के पंप हाउस की तारें एवं अन्य उपकरण जल गए हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि इस कारण हमीरपुर शहर में एक-दो दिन पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से इस दौरान पानी का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करने तथा जल शक्ति विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment