शिमला || 08 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय ईकाई ने विशाल धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने प्रमुखता से NEP लागू करने की मांग को उठाया परिषद का कहना है की समस्त देश भर में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है परंतु प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभी तक नई शिक्षा नीति को लागू नहीं किया गया जिसका परिषद विरोध करती है।

साथ ही साथ इकाई उपाध्यक्ष हनी शर्मा ने अपने भाषण में कहा की प्रदेश विश्वविद्यालय में जहा कार्यकारी परिषद के चुनाव से लेकर कर्मचारियों के भी चुनाव हो रहे हैं लेकिन छात्र संघ चुनाव को अभी भी बहाल न कर के छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखा जा रहा है जिस कार्यकारी परिषद बैठक में विश्वविद्यालय के हर वर्ग का प्रतिनिधि भाग लेता है वही छात्रों की ओर से कोई प्रतिनिधि नही होता । जिस वजह से छात्र अपनी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रह रहे हैं।

इसी के साथ परिषद ने मांग रखते हुए बताया की विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति को नियुक्त किया जाए और 350 से अधिक खाली पड़े गैर शिक्षक पदो को तुरंत प्रभाव से भरने की मांग करी जिस से प्रशासनिक काम को गति मिले और समय पर छात्रों के परिणाम तथा अन्य काम समय से हो सके।

साथ ही सभी विभागों की कक्षा के लिए स्थाई परिसर की मांग करी गई अपने भाषण में हनी शर्मा ने बताया की विश्वविद्यालय में कुछ ऐसे विभाग हैं जिन्हे अपनी प्रयोगशाला की जरूरत है लेकिन अभी तक उन्हें अपने भवन तक नहीं मिले।

अंत में परिषद के इकाई मंत्री अविनाश शर्मा ने कहा की यदि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसका जिमेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।

Leave a Comment