जिला सिरमौर के राजगढ़ स्थित घुनुनाला-ढाली पेयजल योजना पिछले लंबे समय से ठप्प पड़ी है। जिसके चलते क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव के सैकड़ो लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल मुहैया ना होने के चलते क्षेत्र के सैकड़ो लोग इधर-उधर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर है। अब बरसात के बाद इन प्राकृतिक स्रोतों में भी जल जनित रोगों के फैलने की आशंकाएं बढ़ गई है ।

 

मीडिया को जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया की क्षेत्र के आधा दर्जन गांव को पेयजल मुहेया करवाने वाली घुनुनाला-ढाली पेयजल योजना पिछले लंबे समय से ठप्प।हैं । योजना से क्षेत्र के करीब 500 लोग प्रभावित हो रहे हैं । उन्होंने बताया कि पेयजल सुविधा से जोड़ने वाली घुनुनाला-ढाली पेयजल योजना कुछ लोगों की मनमानी के चलते ठप्प पड़ी है।

लोग दूसरा से पानी ढोने को मजबूर हैं उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आलाधिकारियों समेत सत्ताधारी नेताओं को कई मर्तबा समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है जिसके चलते अब स्थानीय लोगों में रोष पनपा हैं । उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment