घरेलू व होटल उपभोक्ता 31 दिसम्बर से पहले कराए ई-केवाईसी

rakesh nandan

18/12/2024

नाहन || 18 दिसम्बर 2024 || सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नाहन न0-1 ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू व होटल उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वह विभागीय बिल वितरक के साथ सहयोग कर 31 दिसम्बर से पहले ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए सर्वे के साथ मीटर भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी के लिए रह जाता है तो वह आधार काॅपी व बिल लेकर विद्युत उपमंडल कार्यालय रानीताल में आकर ई-केवाईसी करवा सकता है। उन्होंने ई-केवाईसी के लिए सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।

Leave a Comment