नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवका पुडला में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या को लेकर ग्रामीण जल शक्ति विभाग से समाधान की कई बार गुहार लगा चुके हैं बावजूद इसके अभी तक आश्वासन के इलावा ग्रामीणों को कुछ हाथ नही लगा हैं। जिसके चलते आज एक बार फिर ग्रामीणो ने समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग को लिखा हैं और जल्द समाधान की गुहार लगाई हैं।
बरसात के चलते ध्वस्त हुई पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते ग्रामीणो का आज भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा हैं। नाहन में मीडिया से बात करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार बताया कि बरसात के चलते देवका पुडला पंचायत को जोड़ने वाली पेयजल योजना ध्वस्त हो गाय थी। करीब डेढ़ माह का समय बीतने को है लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नही हो पाया हैं।
पेयजल योजना ध्वस्त होने के चलते क्षेत्र के करीब 1000 लोग प्रभावित हो रहे हैं जो प्राकृतिक स्त्रोत से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी विभाग से समाधान की गुहार लगाई थी लेकिन समाधान न होने की स्थिति में आज एक बार फिर से विभाग के अधिकारियों से समस्या को लेकर मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने जल्द पेयजल योजना को दुरुस्त करने की मांग की हैं।