नाहन || 22 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के अधिनस्थ वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैंसल, नाहन में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अन्र्तगत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काला आम्ब व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुरला के लगभग 57 विद्यार्थियों को प्रभारी, वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र, प्लाटुन कमाण्डर सन्तोष कुमारी व अन्य प्रशिक्षक वर्ग ने छात्र/छात्राओं को आपदा के बारे में जानकारी दी।
जिसमें उन्होने बताया कि आपदा आने से पूर्व किन-किन बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उससे निपटने की विधियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राथमिक चिकित्सा, सी0पी0आर0 व राईफल प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी प्रदान दी। इसके अतिरिक्त घटना स्थल से किस प्रकार घायलों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की विघियां बताई गईं। कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को भी अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केन्द्र विक्रम कैंसल के प्रशिक्षक वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग, स्कूल प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।