शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में निरन्तर आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। सड़कों के पुनर्निर्माण, औद्योगिक विकास समेत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अतिरिक्त घरों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजना में हिमाचल प्रदेश को विशेष श्रेणी का राज्य केंद्र की मोदी सरकार ने बनाया है। आपदा में केंद्र लगातार हिमाचल को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सड़क योजना 3 के तहत 2643 करोड स्वीकृत हुए हैं जो हिमाचल की 254 सड़कों के निर्माण कार्य पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आपदा में हिमाचल को 11000 अतिरिक्त घर स्वीकृत किए हैं और अब मोदी सरकार के मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1164 करोड़ रूपया औद्योगिक विकास के लिए स्वीकृत किए है। जिसके लिए वह केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में निरंतर मदद केंद्र की मोदी सरकार पहुंचा रही है।

Leave a Comment