आज केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग द्वारा लड़कों के लिए आयोजित तीन दिवसीय संभागीय शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान के कर कमलों द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु उप-मंडलाधिकारी,हमीरपुर मनीष सोनी ने व्यस्तता के चलते भी अपनी बहुमूल्य उपस्थिति व संबोधन द्वारा उनका मनोबल बढ़ाया व बेहतर खेल प्रदर्शन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।
इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के 60 विद्यालयों से अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 तीन वर्गों में तीन- तीन प्रतिभागी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शतरंज प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग ने प्रतियोगिता के सफल व सुचारुरूप से आयोजन के निरीक्षण हेतु सौरभ विश्वाकर्मा व अरविन्द कुमार पटियाल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान जो प्रतियोगिता निदेशक भी है ने बताया कि प्रतियोगिता को सफकता पूर्वक पूर्ण करने के लिए विद्यालय ने एक संचालक दल का निर्माण किया है जिसकी अध्यक्षता कृष्ण चंद मुख्य आर्बिटर,श्रीमती सारिका ठाकुर, उप-मुख्य आर्बिटर ,कुमारी निशा -तकनीकी सहायक व मनीष पटियाल-आर्बिटर की जिम्मेवारी संभालेगे।
मुख्य आर्बिटर – कृष्ण चंद ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी और बेहतर खेल प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य और कार्यक्रम के सुनील चौहान द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में खेलकूद के महत्व से अवगत करवाया गया और खेल के दौरान अच्छी खेल भावना का परिचय देने के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों को उनके बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।