पांवटा साहिब || 04 फरवरी 2025 || किसान सभा पौंटा साहिब ब्लॉक स्तर का अधिवेशन पौंटा साहिब मे आयोजित किया गया। सम्मलेन मे अलग अलग इकाई से 82 किसान सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मलेन मे हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष व जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश मे जमीन का मुद्दा आज ज्वलंत समस्या बनकर उभर रहा है।
प्रदेश मे 72 % जमीन की मालिक सरकार है और करीब 14लाख परिवारों के हिस्से मे पांच लाख हेक्टेयर जमीन बचती है। प्रदेश मे नोतोड़, भूमिहीन. मुजारा मे जो ज़मीन स्थानीय लोगो को मिली थी सरकार ने उनको पट्टे दिए बगैर तथा ज़मीन का स्थाई बंदोबस्त किए बगैर वन संरक्षण कानून 1980 को लागु कर उक्त जमीन को अवैध बताने का किसान विरोधी फैसला लिया जिसके खिलाफ किसान आंदोलन किया जायगा। यहाँ पर समय समय पर सरकारों ने प्रलोभन दिए और लोगो को अँधेरे मे रखा। वन अधिकार कानून 2006 को अभी तक जमीनी स्तर पर लागु नहीं किया गया तथा पंचायतो मे वन अधिकार कमेटीया निष्क्रिय है।
अधिवेशन मे तय किया गया की 11 फेब्रुअरी को उपमंडल स्तर पर प्रदर्शन कर मास मामोरअंडम सरकार को भेजा जायगा। अधिवेशन मे ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे दिनेश कुमार को प्रधान तथा सनी सिंह को सचिव, सुखदेव व अलीशेर को उपाध्यक्ष, दीपक कुमार व रामलाल को संयुक्त सचिव तथा इंदरजीत कौर, जगत राम, संतराम, ज्ञान चंद, संतराम, अरुण, विक्रम, लायक राम, रणदीप, मनीष, शांति देवी, भूपेंदर, टिंकू, दलमीर सिंह को कमेटी सदस्य चुना गया।