भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा की जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश मे बनी है तब से सरकार गलत व जनविरोधी निर्णय ले रही है और प्रदेश सरकार छात्र विरोधी काम कर रही है।
सरकार बनते ही 1000 संस्थान बंद कर दिये गए। हिमाचल मे युवा रोजगार की बजाय सड़को पर धरने दे रहे हैं। वही गारंटी के नाम पर कांग्रेस ने लोगो को धोखा दिया है।
तिलक राज शर्मा ने कहा की joi IT के परिणाम आज तक नही निकला और इस मुद्दे को लेकर युवा शिमला मे धरना प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस की सरकार ने सता मे आने के लिए 10 झूठी गारंटी जनता के सामने पेश की लेकिन आज तक कोई भी गारंटी वह पूरी नहीं कर पाए है।
युवाओं के लिया पांच लाख रोजगार , 680 करोड़ रूपया का स्टार्टअप फंड जैसी कोई बात पूरी होती नही दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बात का खमियाजा अवश्य भुगतना पड़ेगा।