पांवटा || 21 जुलाई 2025 || सावन मास के दूसरे सोमवार पर आज शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सिरमौर जिला के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। विशेष रूप से पांवटा साहिब के ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंची है।
पातालेश्वर शिव मंदिर के पुजारी शिव कुमार ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि सावन मास का विशेष महत्व है और इस माह भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के दिन श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रूप से विश्वकल्याण के लिए प्रार्थना की जा रही है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन मास का दूसरा सोमवार होने के कारण इस दिन जलाभिषेक करने की श्रद्धा भावना अधिक होती है। सोमवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने की परंपरा रही है, और आज भी सुबह से शिव भक्त मंदिरों में शीश नवाने के लिए आ रहे हैं और अपनी शुभ मनोकामनाएं मांग रहे हैं।
इस प्रकार, सावन मास का यह सोमवार श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण और पवित्र माना जा रहा है और भक्तजन भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था और भक्ति व्यक्त कर रहे हैं।