एस.बी.आई. लाइफ इन्श्योरेंस द्वारा घुमारवी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित

rakesh nandan

04/02/2025

बिलासपुर || 4 फरवरी 2025 || एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, घुमारवी ब्रांच द्वारा दिनांक 11-02-2025 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस इंटरव्यू में डेवलपमेंट मेनेजर के 3 पदों और बिसनेस एसोसिएट के 2 पदों हेतु चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹3 लाख वार्षिक वेतन, पी.एफ. और इंसेंटिव भी प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश महता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 11-02-2025 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, जिला बिलासपुर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल (eemis.hp.nic.in) पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

Leave a Comment