ऊना || 21 नवम्बर2024 || शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के चुनाव के लिए पात्र मतदाता अपना पंजीकरण करवाने की तिथि को बढ़ाकर 15 दिसम्बर, 2024 कर दिया गया है। इससे पहले 31 अक्तूबर तक पंजीकरण करने की तिथि निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जो पात्र मतदाता किन्हीं कारणवश अपना पंजीकरण नहीं करवा पाएं है वे 15 दिसम्बर, 2024 तक अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चिित बनाए।