अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर.के.एम.वि इकाई ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं व प्रदेश स्तरीय मांगो को लेकर महाविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल की , जिसमें विद्यार्थी परिषद के लगभग 20 कार्यकर्ता मौजूद थे।
यह भूख हड़ताल 24 घंटे तक चली। इस सांकेतिक भूख हड़ताल को महाविद्यालय परिसर की पी. एन श्रीमती सरला देवी द्वारा तुड़वाया गया जिस दौरान मुख्य रूप से जिला विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर व जिला संगठन मंत्री अनिल उपस्थित थे।
इकाई अध्यक्ष श्रुति वर्मा ने कहा कि यह भूख हड़ताल छात्र संघ चुनाव बहाली हेतु, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटाने हेतु, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र करवाई जाए, प्रदेश के सभी महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय से घोषित न होने हेतु, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा देने हेतु, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेश लागू करने को लेकर की गई।
इकाई अध्यक्षा श्रुति वर्मा ने कहा है कि उपरोक्त मांगों का यदि प्रशासन जल्द से जल्द समाधान नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।