एफआरए कार्यशालाएं अब अगस्त माह में होगी आयोजित

शिमला 29 जुलाई, 2025 || उपमंडलाधिकारी (ना) सुन्नी, राजेश वर्मा ने वन अधिकार अधिनियम-2006 (एफआरए) के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रस्तावित कार्यशालाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यशालाएं 1 जून से 30 जून 2025 के बीच आयोजित होने वाली थीं, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण इन्हें स्थगित किया गया था। अब यह कार्यशालाएं अगस्त माह में पुनः निर्धारित की गई हैं।

राजेश वर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण की एफआरए कार्यशालाएं निम्नलाईन तिथियों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित की जाएंगी:

– **05 अगस्त 2025** – ग्राम पंचायत शकरोड़ी (भराड़ा और चेबड़ी के लोगों के लिए)

– **07 अगस्त 2025** – ग्राम पंचायत घरयाना (जुनी और मढोडघाट के लोगों के लिए)

– **09 अगस्त 2025** – ग्राम पंचायत जलोग (ओगली, करयाली, डोमेहर, हिमरी, सैंज, धरोगड़ा के लोगों के लिए)

– **12 अगस्त 2025** – ग्राम पंचायत बसंतपुर (रियोग, घैणी और नीन के लोगों के लिए)

– **26 अगस्त 2025** – ग्राम पंचायत मझीवार (डिओला और खटनोल के लोगों के लिए)

उन्होंने एफआरसी (Forest Rights Committees) के पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इन कार्यशालाओं में अवश्य भाग लें और आम जनता को भी इस दिशा में जागरूक करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यशालाओं का उद्देश्य एफआरए-2006 के प्रावधानों की जानकारी देना और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों के संग्रहण संबंधी प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन प्रदान करना है। ये कार्यशालाएं स्थानीय लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, ताकि वे अपने वन अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और उनका सही लाभ उठा सकें।

Leave a Comment