नाहन || 22 नवंबर 2024 || गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बर्मा पापरी की एनएसएस इकाई द्वारा दिनांक 23 नवंबर 2024 से सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में लगभग 25 एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेंगे। शिविर का संचालन विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारियों (पुरुष और महिला) के नेतृत्व में किया जाएगा।

इस विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में भाग लेंगे, जैसे कि स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कार्यशालाएँ। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

Leave a Comment