आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में आज एडीजी जेल आनंद प्रताप सिंह पहुंचे। एडीजी ने यहां जेल परिसर का निरीक्षण करते हुए यहां चल रहे विभिन्न कार्यों का जहां जायजा लिया तो वही जेल प्रबंधन द्वारा यहां कैदियों के लिए किया जा रहे हैं कार्य को लेकर भी जानकारी हासिल की।
मीडिया को जानकारी देते हुए एडीजी आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि नाहन के आदर्श केंद्रीय कारागार में कैदियों द्वारा विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर हाल ही में जेल प्रबंधन की पहल पर कर वॉशिंग सेंटर भी खोला गया है जिसमें कैदियों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यहां कैदियों की आमदनी बढ़ाने को लेकर बैकरी, कार वॉशिंग, हैंडलूम, कारपेंटर समेत अनेक कई कार्य जेल परिसर में कैदियों द्वारा किए जा रहे हैं जिसमें जेल प्रबंधन का बेहतरीन सहयोग है। उन्होंने बताया कि आज यहां इंस्पेक्शन करते हुए चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की है।