स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दिनांक 05/10/23 को बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं लम्ब्लू, झगडियणी, मट्टाणी, डीडवीं, टिक्कर, भोटा, पट्टा, कोट, चबूतरा, बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर द्वारा भाग लिया गया।
इस मौके पर एच.आई. वी. एड्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई जिसका संचालन प्रवक्ता संजय ठाकुर व अचला शर्मा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में बाल राजकीय माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की टीम को प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगडियणी को दितीय, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लम्बलू को तृतीय तथा वरिष्ठ
माध्यमिक पाठशाला भोटा को चतुर्थ स्थान पर आंका गया। इन विजेता टीमों के लिए क्रमशः 3000, 2000, 1300 व 700 के पुरस्कार की घोषणा की गई।
इस अवसर पर ज़िला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए एच.आई.वी. एड्स पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का आवाहन करते हुए कहा की वे अपने जीवन में परिश्रम व् मेहनत करते हुए लगातार आगे बढ़ें और अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पाठशाला की प्रधानाचार्य मीना ठाकुर ने भी अपने विचार रखे व पाठशाला में इस आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सूचना शिक्षा सम्प्रेषण अधिकारी सुरेश शर्मा, इन पाठशालाओं से शामिल अध्यापक वर्ग में रविंद्र कुमार, बंदना चौहान, संतोष कुमारी,निरलेक कुमार, मीना कुमारी, निशा शर्मा, सुरेश चौहान, मंजुला, शिल्पा, मधु पटियाल व बी. सी. सी. कॉर्डिनेटर सलोचना भी उपस्थित रहे।