नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौला वाला भूड़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यंहा बाइक दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई है जबकि अन्य युवक के घायल होने का समाचार है।घायल युवक का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। हादसा रात 10 बजे के आस पास का बताया गया है। मिली जानकारी अनुसार युवक का नाम विक्की सिंह निवासी गांव खांदा है।
उप प्रधान बर्मा पापड़ी राजू चौहान ने बताया की विक्की के परिवार में विक्की और उसकी बहन थे। विक्की की अगले महीने शादी होने वाली थी। उन्होंने बताया की विक्की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
वन्हीं डीएसपी हेडक्वार्टर रामाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की युवक का शव पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगमी जांच शुरू कर दी गई है।