नाहन, 21 नवम्बर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के 21 नवम्बर और 22 नवम्बर 2023 के सिरमौर प्रवास में आंशिक संशोधन हुआ है। संशोधित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान 21 नवम्बर सांय 7.00 नाहन पहुंचेगे और जन समस्यायें सुनेंगे। हर्ष वर्धन चौहान 22 नवम्बर देापहर 12.30 बजे अतंराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के शुभारम्भ समारोह में भाग लेंगे। उद्योग मंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Leave a Comment