उचित मूल्य की दुकानों पर सामान ढुलाई कार्य हेतु निविदाएं आमन्त्रित

rakesh nandan

12/03/2025

बिलासपुर || 12 मार्च 2025 || जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बृजेंद्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भण्डारों सदर बिलासपुर, घुमारवीं व श्री नैना देवी जी में उचित मूल्य की दुकानों तक डोर स्टेप डिलीवरी के तहत आवश्यक वस्तुओं के परिवहन कार्य व मजदूरी (उचित मूल्य की दुकानों पर उतराई) कार्य हेतु निविदाएं वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से https://hptenders.gov.in पर आमन्त्रित की गई है जो कि प्रथम अप्रैल,2025 को सायं 5 बजे तक ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से https://hptenders.gov.in पर अपलोड/प्राप्त की जाएंगी तथा निर्धारित समय के उपरान्त व ऑफलाइन प्रक्रिया ने कोई भी निविदा स्वीकार्य नहीं होगी। प्राप्त निविदाएं दिनांक 2 अप्रैल को प्रातः 11बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने जिला दंडाधिकारी बिलासपुर या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय या उनके द्वारा निर्धारित कार्यालय/स्थान पर खोली जाएंगी।

Leave a Comment