9 अक्टूबर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 को ई सी सी ई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन )के पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण की कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में किया जा रहा है।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज द्वारा किया गया। इस मौके पर भारद्वाज ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्राथमिक अध्यापकों को पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जिला समन्वयक( ई सी सी ई) फतेह पुंडीर ने विभिन्न शिक्षा खंडो से आए सभी अध्यापकों एवं रिसोर्स पर्सन का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ई सी सी ई का प्रशिक्षण अनुभवी रिसोर्स पर्सन के माध्यम से दिया जा रहा है इसके अंतर्गत चार्ट, कलर ,कले इत्यादि वस्तुओं के उपयोग से विभिन्न प्रकार की माइंड मैपिंग क्रियाएं सिखाई व बनवाई जा रही हैं।

अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन कि कार्यशाला में कक्षा पक्ष से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कराई जा रही है जो की पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बालकों के लिए संचालित की जाएगी। तीसरे चरण की कार्यशाला में 5 दिनों में बच्चे कैसे सीखते हैं, उनके दिमाग का विकास कैसे होता है, फ्री प्ले, शारीरिक विकास ,भाषा का विकास बौद्धिक विकास ,रचनात्मक एवं भावनात्मक विकास के कौशलों पर भी चर्चा की जाएगी।

बालकों का मूल्यांकन कैसे करें इस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही साथ सभी अध्यापकों को एन ई पी मे ई सी सी ई की आवश्यकता और महत्व पर भी प्रकाश डाला जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों के साथ गतिविधियां करवाई गई।

जिला स्तरीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण की कार्यशाला के स्रोत व्यक्ति मायाराम शर्मा, कमल शर्मा ,खत्री तोमर, प्रदीप एवं प्रथम की जिला कोऑर्डिनेटर बबली पुंडीर कार्यशाला का संचालन मॉड्यूल के अनुसार कर रहे हैं इस अवसर पर स्टाफ सचिव जितेंद्र पंवर और स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment