नाहन,11 सितंबर- अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी के संदर्भ में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर, नायब तहसीलदार नारायण सिंह के अलावा कांग्रेस प्रतिनिधि कै. सलीम अहमद, विनीत मोहिंद्रा, भाजपा के संजय गोयल और संजय चौहान के अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।