शिक्षक दिवस के मौके पर आज नाहन के पक्का टैंक स्थित आस्था स्कूल में दिव्यांग बच्चों को शिक्षित कर रहे शिक्षकों को सम्मानित किया है। इनर व्हील क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने बताया कि आज दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में आस्था स्पेशल स्कूल के यह शिक्षक अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज इन शिक्षकों को क्लब द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत आज क्लब के सभी सदस्य यहां पहुंचे और इन्हें स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए किया जा रहे इन शिक्षकों द्वारा कार्य बेहद सराहनीय है।

Leave a Comment