अनिरुद्ध सिंह 29 सितंबर को ग्राम पंचायत धगाली व बलग के प्रवास पर

rakesh nandan

28/09/2024

शिमला || 28 सितंबर 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 29 सितंबर, 2024 को ग्राम पंचायत धगाली व बलग के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री 29 सितंबर को दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत धगाली में बिशु मेले में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह ग्राम पंचायत धगाली में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात पंचायती राज मंत्री 4.30 बजे ग्राम पंचायत बलग का निरीक्षण करेंगे।

Leave a Comment