अगले 48 घंटे भारी बारिश को लेकर 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

rakesh nandan

27/07/2023

27-जुलाई- प्रदेश में आगामी अगले 48 घंटे के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान कुछ स्थानों पर बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती है। इसे देखते हुए जनता को सावधानी बरतने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों व उफनते नदी-नालों के आस-पास न जाने की एडवाइजरी दी है। 29 जुलाई से प्रदेश में मानसून की बारिश में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक भारी बारिश से जान और माल दोनों का रिकॉर्ड नुकसान हुआ है। 24 जून से अब तक फ्लैश फ्लड व लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 168 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में 5361 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। प्रदेश में 669 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं, जबकि 5491 घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। 236 दुकानें 1668 गौशालाएं और 101 लेबर शेड व पुल ध्वस्त हुए हैं व हजारों लोग बेघर हुए हैं। भारी बारिश के कारण आई आपदा की वजह से 566 सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे प्रदेशवासियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। चिंता इस बात की है कि प्रदेश में आगे भी मौसम साफ होने की संभावना नहीं है। बार-बार हो रही बारिश सड़कों की बहाली के काम में बाधा उत्पन्न कर रही है।

Leave a Comment