नाहन || 15 जुलाई 2025 || जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लघु उद्योग भारती के चुनावों में अखिल माहेश्वरी (हिमाचल टरपेंटाइन) को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि डॉ. दान सिंह (इंडो हर्बल) महासचिव बने हैं। यह चुनाव मंगलवार को कालाअंब में संपन्न हुए, जो 2 साल बाद हुए हैं।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में तारूष गुप्ता (खाटू जी इंडस्ट्री), विकास कंसल (राजश्री फैब्रिक्स), राजीव तिवारी (इनलोवा फार्मा), और सुशील कुमार भार्गव (इंडो साइकोकैम) का चयन किया गया। संयुक्त सचिव के पद के लिए अमन दुग्गल (जयश्री पैकर्स), संयम खुराना (ग्नोसिस फार्मा), अजय गर्ग (माइक्रोपैट टैक्नोलॉजी), और रितेश अग्रवाल (सिरमौर पैकर्स) को चुना गया। कोषाध्यक्ष का पद केसी पारिक और किशन कनकानी (बियानी इंडस्ट्रीज) को सौंपा गया, और अधिवक्ता नवरत्न देव शर्मा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उद्योगपतियों ने उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं, जैसे सड़क, बिजली, और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। नवगठित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वे उद्योगों से संबंधित सभी मुद्दों को सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे, जिससे उद्योगों के लिए एक बेहतर कारोबारी माहौल बनाने में मदद मिलेगी।