अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति पिछले क़ल विधानसभा में विधायक सतपाल सती के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। विधायक का व्यान न केवल अशोभनीय था बल्कि अश्लील, अभद्रव था।
संतोष कपूर पूर्व राज्य अध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य ने कहा कि शर्मसार करने वाली भाषा का प्रयोग करके विधायक ने अपना और अपने विचारधारा का परिचय तथा महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को दर्शाया हैं। वहीं सदन की गरिमा को व महिलाओं की भी ढेस पहुंचाई हैं। सदन में प्रदेश की महिलाओं के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग हिमाचल कभी बर्दास्त नहीं करेगा महिला समिति सतपाल सती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करती हैं।
महिला समिति विधानसभा अध्यक्ष तथा सदन से भी विधायक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करती हैं तथा महिला आयोग तथा उच्च न्यायलय से भी विधायक के खिलाफ अमर्यादितशर्मसार करने वाली भाषा का प्रयोग करने के लिए सूमोटो नोटिस लेकर कानूनी कार्यवाही की मांग करती हैं।
महिला समिति पिछले लम्बे समय से गणमान्य लोगों के वक्तव्यओं के खिलाफ आदर्श आचार संहिता बिल बनाने की मांग करती हैं जिसमें किसी भी गणमान्य के द्वारा अमर्यादित भाषा, अभद्र टिप्पणीयों व व्यानबाजीयों पर रोक लगाई जा सकें।