आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैनवाला, ब्लॉक नाहन मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला सिरमौर के द्वारा जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य थीम पर केंद्रित किया गया। इस दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डॉक्टर मोनिका रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित हुई
जिनके द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक विकार पर बालिकाओं को जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त सुपरवाइजर श्रीमती सुरेशलाता एवं सैनवाला सर्कल के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत कार्यरत स्टाफ जिसमे जिला मिशन समन्वयक कुमारी कृतिका, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमति रुचि और वन स्टॉप सेंटर से पेरालीगल श्रीमती रजनी गुप्ता के द्वारा क्रमशः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मासिक धर्म, मानसिक विकार, घरेलु हिंसा, वन स्टॉप सेंटर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से उपरोक्त सभी को अवगत कराया गया।