नाहन 21 जून || डॉ यशवंतसिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक व प्रो लक्षिता ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के महिला छात्रावास के प्रांगण में प्रातः 6:30 बजे सहायक आचार्य वनस्पति डॉ प्रीति चौहान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने योगभ्यास करते हुऐ विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से इस प्रतियोगी युग में प्रातः जल्दी उठकर योगासन व प्राणायाम कर अपने आप को मानसिक व शारिरिक स्वस्थ रखने की अपील की। उल्लेखनीय हैं कि ग्रीष्मावकाश के चलते अधिकतर स्वयसेवियों ने अपने घरों पर परिजनों के साथ योगाभ्यास कर तस्वीरें भारत सरकार के माई भारत पार्टल पर अपलोड की