अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

rakesh nandan

12/03/2025

बिलासपुर || 12 मार्च 2025 || अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कोठीपुरा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल रहीं।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त निधि पटेल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया और बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। साथ ही, यह भी कहा गया कि एक ऐसे समाज का निर्माण आवश्यक है, जहां महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों।

जिला एड्स कंट्रोल प्रोग्राम अधिकारी डॉ. तहसीन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, एड्स की रोकथाम और सुरक्षा पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महिला मंडलों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें लोकनृत्य, गीत और नाट्य कार्यक्रम शामिल थे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सदर, एसएचओ घुमारवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment