अंडर-19 लड़के और लड़कियों का खेल कैलेंडर जारी

rakesh nandan

21/08/2024

बिलासपुर || 20 अगस्त 2024 || उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दोनों हुई भारी वर्षा के कारण जिला में लड़के व लड़कियों की अंडर-19 की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थगित कर दी गई थी । उन्होंने बताया कि जोनल जिला स्तरीय अंड़र-19 लड़के व लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के जोनल टूर्नामेंट वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडीमैंटन प्रतियोगिताएं 01 सितंबर से 3 सितंबर तक, लड़कों की ज़ोनल टूर्नामेंट वालीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडीमैंटन प्रतियोगिताएं 06 सितंबर से 08 सितंबर, लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं (मेजर गेम्स) 12 सितंबर से 15 सितंबर और लड़कियों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 सितंबर से 21 सितंबर तथा लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं (माइनर गेम्स) 23 सितंबर से 25 सितंबर तथा लड़के तथा लड़कियों की जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिताएं 28 सितंबर से 30 सितंबर तथा लड़के तथा लड़कियों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और कोचिंग कैंप की तिथि, स्थान का निर्धारण बाद में किया जाएगा।

Leave a Comment